बसपा सदर प्रत्याशी के रोजा अफ्तार में मांगी गयी अमन चैन की दुआ

0
250

BSP UMAR ANTU TAHIRफर्रुखाबाद: बसपा के सदर प्रत्याशी मो) उमर खां के रोजा अफ्तार में बसपा के पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा के साथ कुछ सपा नेता में शामिल हुये| रोजा अफ्तारकरने दौरान अमन चैन की दुआ मांगी गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुरा वाली गली के निकट अंजुमन स्कूल में आयोजित रोजा आफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार उमड़े| इसके साथ ही कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा के साथ ही साथ कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा से बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के साथ ही साथ सपा नेता अहमद अंसारी भी रोजा अफ्तार में शामिल हुये|

रोजेदारो ने रोजा अफ्तार के दौरान एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी| बसपा सदर प्रत्याशी मो० उमर खां ने कहा कि बसपा सुप्रीमो से जनता की सेवा करने का जो अवसर उन्हें दिया है उससे वह पीछे नही हटेंगे| जनता की समस्या के समाधान के लिये उनके घर के दरवाजे रात में भी खुले है| रोजा आफ्तार में अंटू मिश्रा ने मुस्लिम टोपी लगाकर रोजा अफ्तार में शामिल हुये |

[adrotate banner="2"]