बसपा रैली के लिए हर मंडल से एक करोड़

0
101

mayawatiलखनऊ: प्रदेश में आर्थिक सहयोग दिवस मनाने की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके लिए लोकसभा प्रभारियों को पांच लाख और विधान सभा प्रभारियों को दो लाख रुपये पार्टी फंड में जमा कराने के फरमान के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने 15 जनवरी को लखनऊ में प्रस्तावित रैली के खर्च को भी पार्टी के लोगों से वसूलने का फैसला किया है। इसके लिए प्रत्येक मंडल से एक करोड़ रुपये जमा किया जाने हैं। अब बसपा का यह फरमान धरातल पर उतर आया है। स्थानीय स्तर पर उगाही का तानाबाना बुना जाने लगा।

[adrotate banner="3"]

सूत्रों के अनुसार बीते दिवस दिल्ली बैठक में बसपा सुप्रीमो ने जन्म दिन पर प्रस्तावित रैली को पूरे जोश-खरोश के साथ मनाने का आदेश दिया और कोआर्डिनेटर्स को यह फरमान भी सुनाया गया कि रैली पर आने वाले खर्च की व्यवस्था के लिए प्रत्येक मंडल से एक करोड़ रुपये एकत्र किए जाएं। इसकी व्यवस्था की मुख्य जिम्मेदारी पार्टी के लोकसभा और विधान सभा प्रभारियों पर होगी। इन पर पहले ही आर्थिक सहयोग की धनराशि का प्रबंध करने की जिम्मेदारी डाली जा चुकी है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का नए सिरे से मूल्यांकन शुरू किया है और इस कवायद में कतिपय सीटों पर प्रत्याशी बदले जा सकते हैं और इस प्रक्रिया में मुस्लिम प्रत्याशियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। इस बीच सामान्य होने जा रही राब‌र्ट्सगंज लोकसभा सीट पर पार्टी ने सोनभद्र की ओबरा सीट के विधायक सुनील यादव को प्रत्याशी बनाया है। विदित है कि सुनील के पिता और पूर्व मंत्री कैलाश नाथ सिंह यादव को बसपा ने गाजीपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]