बसपा नेता व पुत्र से मारपीट में प्रधान पति सहित 7 पर मुकदमा

0
197

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष और उसके पुत्र के साथ मारपीट करने में प्रधानपति सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गनुआपुर निवासी बसपा नेता रामराज जाटव और उनके पुत्र सुरजीत जाटव के साथ मारपीट कर दी थी| पुलिस नें तहरीर के आधार पर अनुज कुमार उर्फ मीनू पुत्र अरविंद कुमार, प्रधान पति विश्व प्रताप उर्फ चीनू पुत्र अरविंद कुमार, आदेश कुमार उर्फ छोटे पुत्र सुखपाल, बृजेश कुमार पुत्र ओंकार, सचिन शुक्ला पुत्र राघवेंद्र शुक्ला, धीरज पुत्र छत्रपाल निवासी पनापुर ब्रह्मपाल पुत्र रामभरोसे श्रीवास्तव निवासी पिथनापुर के खिलाफ पुलिस नें धारा 147, 452, 323, 334, 504, 506 व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है|जाँच दारोगा राजवीर सिंह को दी गयी है| थानाध्यक्ष नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|  जाँच का कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]