बसपा नेता के पुत्र की कार से 6 लाख रूपये बरामद

0
106

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बसपा नेता के पुत्र की कार से बरामद 6 लाख रूपये पुलिस नें कब्जे में ले लिए है| पुलिस का मानना है कि इस पैसे का चुनाव दुरपयोग होंने की आशंका थी| पुलिस छानबीन कर रही है|
शहर कोतवाली के निरीक्षक (अपराध) अशोक कुमार के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के चलते लाल दरवाजा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बसपा नेता महेंद्र कटियार के पुत्र गुरुदीप कटियार की कार से जाँच में एक थैले में 12 नोटों की गड्डियां मिली जिसमे 500 व 100 के नोट है| कुल 6 लाख रूपये मिलें है| जिनके विषय में गुरुदीप कटियार व उनका चालक अंकित कोई संतोष जनक जबाब नही दे सका| बरामद रूपये कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]