बसपा नेता के तीन गुर्गो पर भूमि कब्जे की एफआईआर

0
126

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के तीन गुर्गों पर एसपी अशोक कुमार मीणा जाते-जाते एक और एफआईआर के आदेश कर गये | पुलिस एफआरआर दर्ज करनें के बाद तफ्तीश में जुट गयी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनापुर ज्यौता निवासी समरभान सिंह नें एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि उसके खेत पर सिनौड़ा पृथ्वी मोहम्मदाबाद निवासी अनुपम दुबे के गुर्ग नरायन मिश्रा पुत्र कृष्णपाल मिश्रा, देवेन्द्र सिंह पुत्र केशव सिंह, रवेन्द्र सिंह पुत्र केशव सिंह उसकी भूमि पर जबरन कब्जा किये है| लेकिन पीड़ित माफिया अनुपम दुबे के भय के चक्कर में शिकायत नही कर सका | पीड़ित नें भय जाहिर किया कि आरोपी उसके साथ किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं | आरोपी संगठित गिरोह चलातें हैं |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]