बसपा नेता अनुपम दुबे व सहयोगियों के 78 लाख के वाहन कुर्क करनें का आदेश

0
151

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)हत्या व एअन्य मामलों में जेल में निरुद्ध बसपा नेता उनकी माँ व सहयोगियों सहित पांच लोगों के वाहनकुर्क करनें के आदेश जारी कर दिये गये हैं | पांचों वाहनों की कुल कीमत 78,18, 357 रूपये आंकी गयी है|
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बसपा नेता अनुपम दुबे के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमें में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गयी थी| जिलाधिकारी के आदेश पर अनुपम दुबे निवासी मोहल्ला कसरटटा फतेहगढ़ की महिंद्रा एक्सयूवी कीमत 10,89,897 रूपये , उनकी माँ कुसुमलता दुबे की महिद्रा एक्ट्रयूरस कीमत 25,67, 838 रूपये, उनके सहयोगी राघवेन्द्र मिश्रा पुत्र सुभाष मिश्रा निवासी गोला कोहना फतेहगढ़ की पजेरो कार कीमत 09,63,127 रूपये, गनेश सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी अरसानी मौधा फर्रुखाबाद, शशांक दुबे पुत्र प्रमोद चन्द्र दुबे निवासी कसरटटा फतेहगढ़ की एक्सयूवी कीमत 9,20,951 रूपये को कुर्क करने का आदेश दिया गया है |
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें जेएनआई को बताया कि माफिया अनुपम दुबे और उसके पांच सहयोगियों की 78,18, 357 रूपये केवाहन कुर्क करनें का आदेश दिया गया है| जल्द वाहनों को कुर्क किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]