बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल पर जल्द चल सकता प्रशासन का पीला पंजा

0
162

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बसपा नेता के होटल पर जिला प्रशासन का पीला पंजा चल सकता है| लिहाजा नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा दिये गये नोटिस का समय पूर्ण हो गया है| होटल स्वामी की तरफ से खुद अबैध निर्माण नही ढहाया गया|
दरअसल काफी लम्बे से अनुपम दुबे के ठंडी सड़क होटल को लेकर नगर मजिस्ट्रेट से लेकर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सुनवाई चलती रही लेकिन उसके बाद बाद भी अनुपम को राहत नही मिली| बीते 11 अक्टूबर को नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र नें अनुपम उनके भाई अनुराग व अमित दुबे, माँ कुसुमलता दुबे को नोटिस जारी किया था| जिसमे 15 अक्टूबर तक का समय होटल गुरु शरणम् खुद ध्वस्त करनें के लिए कहा गया था| लेकिन अनुपम दुबे व उनके परिजनों की तरफ से खुद ध्वस्तीकरण नही किया | लिहाजा अब जिला प्रशासन खुद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करनें की तैयारी में हैं |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]