बसपा जोनल-मंडल कोआर्डीनेट की बैठक में विवाद, हाथापाई की नौबत

0
116
फर्रुखाबाद : बसपा के जोनल व मंडल कोआर्डीनेटरों एवं पूर्व मंत्री जयवीर सिंह भदौरिया के सामने रविवार दोपहर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम एवं पार्टी कार्यकर्ता गणेश शाक्य में विवाद हुआ। दोनों नेताओं में हाथापाई की नौबत आ गयी। पार्टी पदाधिकारियों ने जैसे-तैसे विवाद शांत किया।

बसपा के जोनल कोआर्डीनेटर कमलेश भारती, मंडल कोआर्डीनेटर अजय भारती व आशकरन शंखवार, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह भदौरिया आदि वरिष्ठ नेता बढ़पुर स्थित एक होटल में मौजूद थे। तभी बसपा कार्यकर्ता गणेश शाक्य ने जोनल कोआर्डीनेटर से शिकायत की कि वह पुराने कार्यकर्ता हैं। निकाय चुनाव में सभासद का चुनाव लड़ने को उन्होंने पार्टी में समर्थन के लिए आवेदन किया था। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम से भी बात की थी, लेकिन बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ अपने भाई अमित गौतम को चुनाव लड़ा दिया। इससे वह चुनाव हार गये।

[adrotate banner="3"]

शिकायत के समय पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश भी थे। रामनरेश व गणेश शाक्य में विवाद होने लगा। गालीगलौज के साथ बांहें तन गयीं। यह देख पार्टी नेता दंग रह गये। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन वे नहीं मानें। इस पर जोनल कोआर्डीनेटर ने हड़काया। विवाद चर्चा का विषय रहा।

इससे पूर्व जोनल कोआर्डीनेटरों ने ठंडी सड़क स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदर विधानसभा की बूथ कमेटियों का गठन किया। जोनल व मंडल कोआर्डीनेटर एवं पूर्व मंत्री ने विचार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती, यूनुस अंसारी, ब्रह्मासरन जाटव, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमर खां आदि रहे। सोमवार को भोजपुर विधानसभा की बूथ कमेटी गठित करने को मोहम्मदाबाद में बैठक बुलायी गयी है।

[adrotate banner="2"]