बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव में चल रही जोड़तोड़ के चलते कांग्रेस ने गठबंधन के प्रत्याशी को झटका दिया है| जिसके चलते बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई ने अम्बेडकर प्रतिमा के निकट कांग्रेस का हाथ थाम लिया|
रविवार को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने फतेहगढ़ में जेएनबी तिराहे पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडल जोंन के अध्यक्ष रहे श्रीकृष्ण गौतम सहित तकरीबन 10 ने कांग्रेस की सदस्यता ली| जिनका स्वागत किया गया|
जिलाध्यक्ष,जिला महासचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव,श्रीकृष्ण गौतम.राकेश सागर आदि रहे|