बसपा के निष्क्रिय पदाधिकारियों का हटना तय

0
158

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे कानपुर मण्डल जोन के कोआर्डीनेटर जयवीर सिंह कश्यप व जोन कोआर्डीनेटर कमलेशचन्द्र दिवाकर ने जनपद में पहुंचकर चारो विधानसभा क्षेत्रों के सक्रिय व निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा की। इस दौरान सक्रिय पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में लगने को कहा गया। वहीं यह भी कहा गया कि जो पदाधिकारी पार्टी कार्यों में निष्क्रियता दिखायेगा, उस पर गाज गिरना तय है।

[adrotate banner="3"]

2014 का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ती जा रही है। सभी संगठन अपने अपने पदाधिकारियों के भीतर ऊर्जा का संचार करने में जुटे हुए हैं। शहर क्षेत्र के मसेनी चौराहे पर गेस्टहाउस में आयोजित की गयी बैठक में जयवीर सिंह कश्यप, कमलेश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की पाठशाला लगायी। जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा व बूथ कमेटियां 2014 के चुनाव की तैयारियां कर लें। चुनाव किसी भी समय हो सकता है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव को पदाधिकारियों के बीच में रहकर लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि सक्रिय पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट जायें तथा निष्क्रिय पदाधिकारी अगर सक्रिय होकर पार्टी काम में हाथ नहीं बटाते हैं तो उनकी जगह दूसरों को दे दी जायेगी।

इस दौरान सत्यपाल जाटव, राजीव चतुर्वेदी, राजेश शास्त्री, श्यामसुन्दर गुप्ता, संजय आनंद, विजय गौतम आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]