बसपा की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया गया बल

0
134

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बहुजन समाज पार्टी के द्वारा संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया| नये जिलाध्यक्ष के मनोनयन के बाद हुई पहली बैठक में मजबूती तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
शहर के कायमगंज मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया| कार्यकर्ताओं को नयी ऊर्जा के साथ संगठन के कामों में लगने की सलाह दी गयी| पूर्व मण्डल कोर्डिनेटर दुर्गेश कनौजिया को बसपा में शामिल भी हुए|
इस दौरान मुख्य अतिथि बौद्ध प्रिय गौतम, हेमन्त प्रताप सिंह,मनोज दिवाकर,वीपी अंबेडकर के साथ ही रामनरेश गौतम, जिलाध्यक्ष नागेन्द्र पाल सिंह जाटव, रामदत्त बौद्ध,अमित गौतम,अरुण कश्यप, सर्वेश भारती,रवि गौतम मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]