बसपा लड़ेगी किसानो की लड़ाई:अशोक सिद्धार्थ

0
132

bspफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी अशोक सिद्धार्थ ने कहा सप,कांग्रेस व भाजपा किसानो की हितैशी नही है| बहुजन समाज पार्टी अब किसानो की लड़ाई लड़ेगी| जिसके लिये प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा की बसपा सप्रीमो मायावती के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा| जिसमे किसान के हित की बात की जाएगी| धरने में प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानो की हो रही उपेक्षा, सूबे की ध्वस्त कानून व्यवस्था, विकास की हवाई घोषणा, आदि मुद्दे शामिल होने| जिसका पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करेगे|

उन्होंने कहा की पूर्व में घरना प्रदर्शन जिलामुख्यालय पर होने वाला था लेकिन प्रशासन ने अनुमति नही दी| जिसके बाद धरना का स्थान बदल कर मिशन अस्पताल के सामने वाले बाग में कर दिया गया है| धरना 27 अप्रैल को किया जायेगा| जिसमे प्रत्येक विधान सभा से पांच हजार लोग बुलाये गये है| जिसमे इसके साथ ही साथ कहा की जनपद में जिन- जिन किसानो की मौत फसल तबाह होने के कारण आत्महत्या कर ली है| उन परिवारों को आंकलन के हिसाब से जिले के बसपा एमएलसी अपने एक माह का वेतन वितरित करेगे|

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गौंतम, एमएलसी मनोज अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सदर विधान सभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह कटियार, जैमनी राजपूत, शिशुपाल सिंह

[adrotate banner="2"]