बसपा एमएलसी के घर चोरों का धावा

फर्रुखाबादः चोरों-बदमाशों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वह अब आम आदमी तो दूर नेताओं और जनप्रतिनिधियों तक को बख्शने का राजी नहीं हैं। बसपा एमएलसी सतीश जाटव के नगला पीतम स्थित आवास पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। शोर मचने पर नागरिकों ने एक चोर सौरभ गुप्ता पुत्र शाफक्कू निवासी निकट रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ को दबोच लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। चोर की निशानदेही पर कुछ दूरी पर खड़ी की गयी एक चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की गयी है। घटना के संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।