फतेहगढ़ फीडर का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर फुंका, दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल

0
125

फर्रुखाबादः बुधवार को तेज बारिश के दौरान अपराह्न लगभग 3 बजे तेज धमाके के साथ बेवर रोड स्थित फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। तब से लगभग डेढ़ दर्जन मोहल्लों की विद्युत अपूर्ति बाधित है।
उल्लेखनीय है कि फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र पर 10 व 8 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन्हीं दो ट्रांसफार्मरों से पूरे फीडर की आपूर्ति की जाती हैै। इनमें से 10 एमवीए का ट्रांस्फार्मर फुंक जाने से पूरा फीडर ही लड़खड़ा गया।
अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को ट्रांसफार्मर कंपनी के इंजीनियर आ रहे हैं। यदि फाल्ट को मरम्मत से ठीक कर लिया गया तो आपूर्ति चालू कर दी जायेगी। अन्यथा की स्थिति में नये ट्रांसफार्मर के आने तक आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर से बारी-बारी से आपूर्ति की जायेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]