बसपाई “कटर” पर कार्यवाही के लिए डीएम-एसपी को भाजपा ने दी तहरीर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते सोमबार की देर शाम स्ट्रांग रूम में निकट बने निगरानी कैम्प में बसपा नेताओं कें पास से एक कटर बरामद हुआ था| इसी मामले में एसपी व डीएम को भाजपा ने कार्यवाही के लिए तहरीर दी है| वही चुनाव आयोग को भी इसकी प्रति भेजी गयी है|
भाजपा सांसद व प्रत्याशी मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज व उनके निगरानी एजेंट विश्वनाथ सिंह ने तहरीर दी| सांसद प्रतिनिधि ने दी गयी तहरीर में कहा है कि विश्वनाथ को भाजपा प्रत्याशी की तरफ से ईबीएम निगरानी के लिए नामित किया गया है| बीती रात विश्वनाथ ने फोन कर सूचना दी की बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर व उनके 10-12 साथी निगरानी कक्ष में मौजूद है| उनकी गतिविधि संदिग्ध है| जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि खुद मौके पर पंहुचे और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार भी आ गये| मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष उनके 10-12 साथी बिना नम्बर की बुलेरों व काली सफारी से मौजूद थे|
जब सुरक्षा में लगे दरोगा कौशलेन्द्र कुमार से इस सम्बन्ध में जानकारी करने का प्रयास किया तो उसी दौरान बसपा जिलाध्यक्ष उल्टी सीधी बातें करने लगे| विश्वनाथ ने सांसद प्रतिनिधि को बताया की बसपा जिलाध्यक्ष बल्लियाँ कूदकर पीछे की तरफ गये थे उसके पास एक “कटर” भी था| दिलीप ने तहरीर में आरोप लगाया कि जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तो सीओ और दरोगा बसपा नेताओं की तरफ हो गये|
उन्होंने धक्का देकर सभी भाजपा के लोगों और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार को धक्का देकर बाहर जाने के  कहा| जिसके बाद सभी भाजपा समर्थक वापस लौट गये| लेकिन बसपा जिलाध्यक्ष मौके पर ही रहे| सांसद प्रतिनिधि दिलीप व विश्वनाथ  ने सातनपुर मंडी में मौजूद डीएम व एसपी को तहरीर दी| डीएम-एसपी ने जाँच कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया|
बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने जेएनआई को बताया कि उन्होंने ने व उनके साथियों ने किसी के साथ गाली-गलौज नही किया| पुलिस मौके पर मौजूद थी| भाजपा शासन व सत्ता का गलत उपयोग कर रही है| बसपा हमेशा अनुशासन में रहती है|
आरोपी पर धारा 144 के उलंघन की कार्यवाही
बीती रात कटर सहित हिरासत में लिए गये मिस्त्री रवि पुत्र रामप्रकाश पर पुलिस ने धारा 144 के उलंघन की कार्यवाही की| जिसके बाद उसे जमानत मिल गयी| आईटीआई चौकी इंचार्ज राम केश यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी| चौकी इंचार्ज ने बताया की रवि को जमानत देदी गयी|