कानपुर भेजी गयी रेप पीड़िता की स्लाइड, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
156

FARRUKHABAD : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम भुड़िया निवासी रेप पीड़िता का महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा ने लोहिया अस्पताल में पहुंचकर मेडिकल परीक्षण कराया। जहां से महिला की स्लाइट जांच के लिए कानपुर भेज दी गयी।ASP वहीं आरोपियों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में बलात्कार का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="3"]

बलात्कार की पीड़िता से पूछताछ के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा , क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार, शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार, महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा शाम तकरीबन 7 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

महिला का मेडिकल लोहिया अस्पताल की डाक्टर कृष्णा बोस ने किया। जिसके बाद महिला के कपड़े इत्यादि सील करवा दिये गये। काफी देर तक अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला से पूछताछ की। वहीं महिला के साथ रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड कानपुर भेजी गयी है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूछताछ करने के दौरान महिला ने रेप करने वालों के नाम कल्लू, बबलू, दीपक, शैडू के अलावा उनकी सहयोगी महिला रेखा के नाम बताये हैं। आरोपियों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं देर रात तक घटना स्थल कास्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास पुलिस मड़राती दिखायी दी। लेकिन अभी तक पुलिस के हत्थे कोई भी आरोपी नहीं चढ़ा।

घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीरता से जांच करायी जा रही है। अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगायी गयी है।

विदित हो कि महिला के साथ बुधवार को 11 बजे उस समय चलती गाड़ी में पांच लोगों ने अन्य महिला के साथ मिलकर बलात्कार कर दिया जब वह अपने पति से मिलने के लिए कचहरी जा रही थी। महिला सुबह ही अपने जेल में बंद पति से मिलने के लिए एक बच्ची को लेकर निकली थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ इस तरीके की दरिंदगीपूर्ण अनहोनी हो जायेगी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

[adrotate banner="2"]