बरात न लाने वाले दूल्हा सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

0
201

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी मोहम्मद अतीक की तहरीर पर बारात न लाने के मामले में पुलिस ने दूल्हा सहित तीन पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि मोहम्मद अतीक की पुत्री का विवाह 27 फरवरी बुधवार को होना था। जिसके लिए उन्होंने जनपद अलीगढ के मोहल्ला जमालपुर निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक फैजान हैदर पुत्र इकबाल हैदर से निकाह पक्का कर दिया था। बारात आने के दिन दूल्हा फैजान हैदर का फोन अतीक के पास आया, उसने एक लाख रुपये के अलावा अन्य घरेलू सामान की मांग की। जिस पर अतीक ने असमर्थता जाहिर कर दी। पैसे मिलते न देख हैदर बारात लेकर नहीं आया। काफी इंतजार के बाद मोहम्मद अतीक ने बुधवार की शाम शहर कोतवाली में आरोपी दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। गुरुवार को पुलिस ने दूल्हा फैजान हैदर व उसके पिता इकबाल हैदर के अलावा उसकी मां पर दहेज मांगने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

[adrotate banner="2"]