बरसी में दारू पीने से नाराज पत्नी ने लगायी आग, पति बचाने में झुलसा

0
138

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी कल्लू सोमवंशी की 45 वर्षीय पत्नी सरिता ने उस समय तहस में आकर आग लगा ली। जब उसका पति एक बरसी में शामिल होने के बाद दारू पीकर घर आया।

[adrotate banner="3"]

कल्लू सोमवंशी तकरीबन 10 वर्षों से दारू पीने का आदी बताया गया है। जिसके चलते कल्लू व सरिता में आये दिन विवाद होता रहता था। जिस बजह से कल्लू के पिता हरनाथ सिंह भी उसके साथ नहीं रहते। दारू पीने की आदत से कल्लू का पूरा परिवार परेशान रहता था। बुधवार को कल्लू के परिवार में भी बरसी का प्रोग्राम था। जहां कल्लू परिवार के अन्य लोगों के साथ दावत खाने गया था। जहां उसने दारू पी ली और पीकर जैसे ही घर पहुंचा तो पत्नी के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद के बाद मारपीट भी की गयी। जिससे तहस में आकर सरिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बाद में बचाने पहुंचा उसका पति कल्लू भी बुरी तरह झुलस गया। दोनो को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां कल्लू के पिता हरनाथ सिंह ने दोनो को भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]