बरसात में दो घर गिरे,आकाशीय बिजली से पांच गम्भीर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:गुरुवार दोपहर आये तेज हवा के साथ पानी ने दो घरों को तहस-नहस कर दिया| वही आकाशीय बिजली गिरने से किसान गम्भीर हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाबनी में हुई| पादरी राजपूत अपना मकान निर्माण करा रहे थे| तभी उनके पड़ोस के मुकेश कुशवाह का कच्चा घर पादरी के घर पर गिर गया| जिससे दोनों के मकान छतिग्रस्त हो गये| कोतवाली क्षेत्र के ही सोताबहादुरपुर निवासी तौसिम पुत्र इस्माल, नसरुद्दीन पुत्र इमाम बक्श, शादाव पुत्र खुदाबक्श,गुलजार पुत्र इस्तखार,सोहराज पुत्र युसूफ का गंगा किनारे खेतों में तरबूज आदि के खेत है| बरसात आने से सभी पांचो खेतों की तरफ गये थे| तभी पानी तेज आने से वह झोपडी में बैठ गये|
उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली झोपडी पर गिर गयी| जिससे पांचो गम्भीर हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा प्राथमिक उपचार के बाद चार को घर भेज दिया गया| जबकि गुलजार का इलाज किया जा रहा है|
तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि आकाशीय बिजली की धमक से सभी गम्भीर हुये थे| किसी के ऊपर बिजली नही गिरी| कोई जला नही है|