बबलू हत्याकाण्ड में आरोपी आलोक गिरफ्तार

0
233

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित सेनापति नुक्कड़ पर बर्चस्व को लेकर दो पक्ष आपस में बीते 10 सितम्बर को  भिड़ गये थे जिसमें एक युवक बबलू को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसका बीते 20 दिनों से लखनउ में इलाज चल रहा था। 30 सितम्बर  को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आवास विकास निवासी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी बबलू पुत्र विद्यासागर जोशी को चौक के पास कुछ दबंग युवकों ने गोली मारकर बीते 10 सितम्बर को घायल कर दिया था। घटना के पीछे रंजिश बतायी जा रही थी। जिसके तहत नाला मछरट्टा पर अन्नू तिवारी नाम के एक युवक को तलवार मारकर घायल कर दिया गया था। जिसमें कुछ युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। उसी मामले के समझौते को लेकर 10 सितम्बर को चौक पर अनुभव शुक्ला निवासी चौक, पुष्कर अग्निहोत्री निवासी पक्कापुल, आलोक दीक्षित के अलावा अन्य कई युवक इकट्ठे हुए और अन्नू तिवारी के मामले में समझौते की बात करने के लिए बबलू के साथ कुन्दन व अन्नू आदि लोग चौक पहुंच गये। दोनो पार्टियां आमने सामने थीं। समझौते की बातचीत चल रही थी। तभी अचानक अनुभव पर फायरिंग शुरू हो गयी। आरोपी फायरिंग करके भाग गये। घायल बबलू को पुलिस द्वारा नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने बताया कि घायल बबलू के पैर व पेट में गोली लगी है। बबलू ने बताया था कि उसके गोली अभिनव शुक्ला, पुष्कर अग्निहोत्री, आलोक दीक्षित ने चलायी थी।

गंभीर अवस्था में बबलू को लखनउ के लिए रिफर कर दिया गया था। जिसकी 30 सितम्बर को लखनउ में मौत हो गयी। 10 दिसम्बर को हुई घटना वाले दि नही पुलिस ने पुष्कर अग्निहोत्री, पीलू ठाकुर, मोहित, आलोक दीक्षित, गुलब्बो, अभिनव शुक्ला के अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।  मुकदमें को हत्या की धारा 302 मे तरमीम किया गया।  एक आरोपी पुस्कर अग्निहोत्री पहले ही अदालत के माध्यम से जेल जा चुका है। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोपी आलोक दीक्षित निवासी आवास विकास को प्रात: घर से गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="2"]