बदसलूकी करने पर अध्यापिका ने हेडमास्टर को जड़ा थप्पड़, शिक्षिका अस्पताल मे भर्ती

0
100

slappedराजेपुर: मामूली बात पर परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापिका से बदसलूकी कर दी। गुस्साई अध्यापिका ने हेडमास्टर को थप्पड़ जड़ दिया। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच अध्यापिका का रक्तचाप बढ़ने पर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
ब्लाॅक क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में बीरेन्द्र सिंह प्रधानाध्यापक एवं विनीता मिश्रा सहायक अध्यापिका पद पर तैनात हैं। किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी बनी रहती है। अध्यापिका का आरोप है कि प्रधानाध्यापक आए दिन उनके खिलाफ कोई न कोई षड़्यंत्र रचते रहते हैं। प्रधानाध्यापक के व्यवहार से सभी दुखी हैं। गुरुवार को रसोइया नीरज, बिट्टादेवी व मनोरमा ने मिड-डे मील में मीनू के अनुसार दलिया बनाया। दलिया चखने के लिए एक प्लेट में परोसकर रसोइया ने सहायक अध्यापिका को दे दिया। दलिया गर्म होने की वजह से सहायक अध्यापिका ने उसे कुर्सी के ऊपर ठंडाने के लिए रख दिया। इसी बीच प्रधानाध्यापक बीरेन्द्र सिंह आ गए और कुर्सी पर दलिया रखा देख आगबबूला हो गए। यही नहीं प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापिका को भला-बुरा कह दिया। बात यहां पर नहीं रुकी प्रधानाध्यापक अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इसी बीच सहायक अध्यापिका अपना संतुलन खो बैठी और गुस्से में आकर प्रधानाध्यापक को थप्पड़ जड़ दिया। मारपीट होता देख ग्रामीण व बच्चे मौके पर आ गए। जिन्होंने बीच-बचाव किया। एबीआरसी विनोद पाठक, राहुल मिश्रा व मोहम्मद ताहिर गिजाली ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सहायक अध्यापिका का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इलाज के लिए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सहायक अध्यापिका ने बताया कि प्रधानाध्यापक के कृत्य की जानकारी उच्चाधिकारियों को मोबाइल पर दे दी है।
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]