बदलाव अभी थमा नहीं है- सपा ने फिर अपने 4 लोकसभा उम्मीदवार बदले

0
101

Ramgopal Yadavलखनऊ। समाजवादी पार्टी ने फिर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पूर्व घोषित चार उम्मीदवारों को बदल दिया और एक नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी। एसपी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता राम गोपाल यादव की तरफ से बुधवार शाम जारी एक बयान में ये जानकारी दी गई।

[adrotate banner="3"]

यादव ने बताया कि एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गाजीपुर लोकसभा सीट पर राधेमोहन सिंह के स्थान पर शिवकन्या कुशवाहा, देवरिया में रामेंद्र त्रिपाठी के स्थान पर बालेश्वर यादव, संत कबीर नगर में अब्दुल कलाम के स्थान पर भालचंद्र, लालगंज(आजमगढ़) से दरोगा प्रसाद सरोज के स्थान पर बचई सरोज को अब पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

यादव के मुताबिक श्रावस्ती सीट से स्थानीय विधायक यासिर शाह को एसपी का लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है। एसपी अब तक उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटों में से 76 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

[adrotate banner="2"]