सपा विधायक के कालेज मे अध्यापक की बदमाशो ने नकदी और बाइक लूटी

0
113

LUUTफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बैनुनगला में बीते शनिवार की शाम बदमाशो ने युवक की बाइक लूट ली| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी| पीडत अमित प्रताप सिंह सपा के विधान सभा अमृतपुर से विधायक नरेन्द्र सिंह के नबावगंज कालेज में अध्यापक है\

[adrotate banner="3"]

थाना नवाबगंज क्षेत्र के नगला निजाम बसेली निवासी अमित प्रताप सिंह बीते रविवार को अपनी बहन शबनम को कानपुर से ट्रेन से लेकर आया| बाइक पर बुला कर ला रहा था| जब वह मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बैनुनगला के निकट पंहुचा तो पीछे से आये एक बाइक पर सबार तीन बदमाशो ने उसे रोंक लिया| अमित ने कहा है कि बदमाशो ने तमंचे के बल पर उससे बाइक लूट ली| उसके पास 700 रुपये पड़े थे वह भी उन्होंने धमकी देकर लूट लिये और फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर एसपी राजेश कृष्णा फ़ोर्स के साथ मौके आ गये| उन्होंने जाँच की| और पुलिस को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये|

घटना के बाद पीड़ित थाने पंहुचा उसने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

[adrotate banner="2"]