फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात बाइक से आ रहे ग्रामीण को झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने सर फोड़कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया|लहुलुहान हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी 25 वर्षीय नईम पुत्र नफीस राज मिस्त्री का काम करता है| सोमबार सुबह नईम बाइक से अपनी बहन जनपद बदायूँ कादरचौक घुमने गया था। सोमबार को देर शाम वह लौट रहा था| तभी उसे ग्राम भटमई के निकट सड़क के किनारे खड़ी झाड़ियों से दो तीन बदमाश निकले घेर लिया| अचानक वह हमलावर हो गये| उन्होंने नईम के पीछे की तरफ सर में सरिया मारकर लहुलुहान कर दिया| बाइक का संतुलन ठीक कर नईम तेजी से कंपिल की ओर भगा लाया। घायल नईम रात को निजामुद्दीनपुर अपनी ससुराल पहुँचा रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी । उसे उपचार हेतु परिजन ले गये|
सिवारा चौकी इंचार्ज अंकुश राघव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी| उन्हें घटना के विषय में कोई जानकारी नही दी गयी|
वही बीते दिनों रूदायन में हुई लूट की घटना के बाद एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पीड़ितों के घर जाकर हाल चाल लिए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिये है| वही ग्रामीणों ने एसपी से रात में बिजली ना आने से घटनाओं की बढ़ोत्तरी की शिकायत की|
बदमाशों ने बाइक सबार का सिर फोड़ा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


