बंदी रक्षक की बदमाशों ने लूटी राइफल और वर्दी

0
102

07_03_2015-07_up_02लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती दे रहे बदमाशों ने गोरखपुर के मंडलीय कारागार में तैनात बंदी रक्षक से राइफल के साथ ही उसकी वर्दी भी लूट ली। इसके बाद बदमाश आराम से बाइक से फरार हो गये। पुलिस अब लकीर पीटने में लगी है।

[adrotate banner="3"]

गोरखपुर के मंडलीय जेल के वाच टावर पर निगरानी में लगे बंदी रक्षक को आज बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बदमाश पहरा दे रहे बंदी रक्षक के पास टावर पर चढ़ गये। इन्होंने बंदी रक्षक से उसकी राइफल तथा वर्दी लूट ली। इस घटना के बाद बंदी रक्षक वाच टावर से बनियान में उतरा। बदमाश टावर पर चढऩे वाले रूम का ताला तोड़कर बंदी रक्षक के पास पहुंचे थे।

घटना की खबर मिलते ही मंडलीय कारागार के साथ ही जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

[adrotate banner="2"]