बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा, एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता)दीपावली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा नवाबगंज में अवैध रूप से संचालित पटाखा गोदाम का भंडाफोड़ किया। बिना लाइसेंस के रखे गए भारी मात्रा में पटाखे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के गांधी नगर निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र अपने गोदाम में बिना अनुमति के पटाखों का भंडारण कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने अचरा तिराहा स्थित गोदाम में छापेमारी की, जहां से अवैध पटाखों का विशाल जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने गोदाम से 5800 पैकेट पटाखा, 900 अनार, 115 पैकेट चकरी, 320 पैकेट फुलझड़ी, 500 पैकेट जमीन पर चलने वाला छोटा पटाखा,
और अतिरिक्त चकरी 65 पैकेट भेजे लिए । पुलिस ने रविन्द्र कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़े जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि दीपावली से पहले बिना लाइसेंस के पटाखा भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।थानाध्यक्ष नवाबगंज अबध नरायण पाण्डेय ने बताया कि बरामद सभी पटाखों की जाँच कर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।