बड़ी खबर: मेला रामनगरिया में लगी भीषण आग, चार दर्जन झोपड़ी जलीं, कई सिलेंडर फटे, सात कल्पवासी झुलसे, तीन रिफर

0
217


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला रामनगरिया में आधी रात के बाद अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया | जब तक कल्पवासी कुछ समझ पाते तब तक आग नें बिकराल रूप ले लिया| आग की लपटों नें पूरी रामनगरिया में दहशत भर दी | आग से चपेट में आनें से लगभग कई सिलेंडर भी फटे, जिन्होंने आग में घी का काम किया | आग में झुलसे 7 को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| वहीं दमकल की गाड़ियों नें मौके पर आकर आग पर बमुश्किल काबू पाया|

गुरुवार आधी रात के बाद पांचाल घाट पुल के निकट अचानक आग लग गयी| जिससे कल्पवासियो की झोपड़ियों को आग नें अपने आगोश में ले लिया| आग लगनें की भनक लगते ही कल्पवासियों में भगदड़ मच गयी | कल्पवासी झोपड़ियों से निकल कर सुरक्षित जगह की तरफ भागे| अपने सामान और साथियों को बचाने में कुल साथ कल्पवासी झुलस गये| घायल सात कल्पवासियों 35 वर्षीय शिवरतन पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी ग्राम तलूका बड़ी सरैया मिर्जापुर शाहजहाँपुर, 25 वर्षीय जयवीर पुत्र सर्वेश निवासी कस्बा बिछवां मैनपुरी, 25 वर्षीय मनीष पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी मझीला मछाला हरदोई, 80 वर्षीय रामकिशन पिता नन्हेलाल निवासी अम्हापुर राजेपुर, 80 वर्षीय सत्यवती पत्नी कन्हैयालाल निवासी सिंघामझालो मिर्जापुर शाहजहांपुर, 75 वर्षीय कौशल किशोर पुत्र भारत सिंह निवासी बेहटा गोकुलपुर हरदोई, 60 वर्षीय लीला देवी पत्नी कृष्ण कुमार निवासी गांव शिव मोहनपुर बेहटा गोकुलपुर हरदोई को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जिसमे से घायल जयवीर को आगरा मेडिकल कालेज, सत्यवती व रामकिशन को सैफई मेडिकल कालेज रिफर किया गया|
आग की जानकारी पर दमकल मौके पर पंहुची और आग पर काबू पाया| सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसपी विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह आदि घटना स्थल पंहुचे और हालात का जायजा लेनें के बाद लोहिया अस्पताल पंहुच मरीजों के हाल-चाल लिये| तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय नें भी लोहिया अस्पताल पंहुच कर जानकारी की | तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि 7 झुलसे हैं| जिनको भर्ती किया गया है| तीन को रिफर किया गया है |
अग्निकांड के दौरान बालक लापता
मेला में लगी आग के दौरान 13 वर्षीय बालक गोबिंद पुत्र राजेश निवासी पांचाल घाट लापता हो गया | उसका चाचा अज्जू उसे तलाशने लोहिया अस्पताल पंहुचा लेकिन वह नही मिला |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]