फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) घर के दरवाजे के बाद खड़े पांच मासूमों के ऊपर घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गया| जहाँ उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया, जहाँ से हालत गंभीर होनें पर सभी को लोहिया रिफर किया गया है|
थाना अमृतपुर के ग्राम हुसैनपुर हडाई निवासी धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या, 6 वर्षीय पुत्र कुशल पुत्र धनपाल के साथ ही महीपाल की 12 वर्षीय पुत्री पालकी, रघुपाल की 10 वर्षीय पुत्री शाशि एक ही परिवर के हैं| वह दरवाजे पर खड़े थे उसी दौरान छज्जा अचानक भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया| जिससे हड़कंप मच गया| आनन-फानन में सभी घायलों को पहले पीएचसी अमृतपुर लाया गया जहाँ से रिफर किया गया, सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| 
बड़ी खबर: घर का छज्जा गिरनें से पांच मासूम गंभीर



