बजाज एजेंसी में शार्ट सर्किट से लगी आग

0
132

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर स्थित बाइक एजेंसी में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक बजाज एजेंसी के गोदाम में स्पेयर पार्टस भरे थे। जहां अचानक दोपहर तकरीबन 12बजे अचानक अजेंसी कर्मचारियों ने गोदाम के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उन्हें आग लगने का शक हुआ। मामले की सूचना एजेंसी मालिक आशीष अग्रवाल को दी गयी। आनन फानन में गेट खोलकर कर्मचारियों ने देखा तो स्पेयर पार्टस के गत्तों ने आग पकड़ ली थी। आशीष ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे और कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड भी आ गयी। तब तक कर्मचारियों ने सबमर्सिबल के माध्यम से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग बुझा ली। एजेंसी मालिक आशीष अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्पेयर पार्टस व फर्नीचर ही जले हैं।

[adrotate banner="2"]