बच्चों के विवाद में हुई मारपीट,पथराव

0
182

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) खेल-खेल में बच्चों में विवाद होने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठीडंडा चलने के बाद पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को सीएचसी भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी राजेश कुमार और विनोद के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बच्चों में विवाद होने पर मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी होने पर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को अलग कर दिया। उसी दौरान दूसरा पक्ष गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में लाठीडंडा चलने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। इसमें राजेश की पत्नी रूपा और मां भाग्यवती घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश व विनोद का पकड़ कर थाने ले गई। दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया। विनोद ने बताया कि राजेश की पत्नी ने मेरे छह वर्षीय पुत्र बृजमोहन से मारपीट की थी। जिसकी शिकायत करने पर वह गाली गलौज कर डंडा चलाने लगी। थाने में दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]