बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

0
104

2 Rape 2कन्नौज: एक शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने गई सात साल की मासूम को खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने परिवारीजन को आपबीती सुनाई तो शिक्षक ने बच्ची के माता-पिता को काट डालने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सौरिख क्षेत्र के ग्राम नगला धरमाई निवासी रघुनाथ सिंह ट्यूशन पढ़ाता है। गांव की सात साल की बच्ची भी अपने भाई के साथ रघुनाथ के यहां ट्यूशन पढ़ती थी। गुरुवार को भाई के न जाने पर वह अकेली ही पढ़ने चली गई। अकेला पाकर रघुनाथ बच्ची को पास के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म करने के बाद भाग गया।
बच्ची के पिता ने थाने में बताया कि उनका पुत्र तीन साल से शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ रहा है। यूकेजी में पढ़ने वाली उसकी पुत्री भी भाई के साथ उसके यहां ट्यूशन पढ़ने जाने लगी थी। गुरुवार को शिक्षक ने वारदात को अंजाम दिया, लेकिन सौरिख में उपद्रव होने के चलते वह पुत्री को लेकर थाने नहीं आ सका। सीओ रमेश कुमार भारतीय के मुताबिक बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]