बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी बनी पहेली!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से खफा हिन्दू महासभा के कार्यकताओं ने जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा से भेट की| इसके साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की भी मांग की गयी|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के एक गाँव निवासी ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना बीते 3 जुलाई को हुई थी| आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है| लेकिन घटना के सात दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई| जिसके चलते जनपद की जनता जिले की पुलिस और सरकार की तरफ आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने के लिये टकटकी लगाये देख रही है| लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई| मंगलवार को हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा व मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम व एसपी से मिले| उन्होंने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की है|
इस दौरान रोहित शाक्य, किशन मिश्रा, सौरभ मिश्रा व विशाल दुबे आदि रहे|