107 ग्राम पंचायतो में अभी और चलेगा मोदी का भारत उदय अभियान

0
144

bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चल रहा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान जिले की बची हुई 107 ग्राम सभाओ में चलेगा| इसके लिये नेताओ को जिम्मेदारी दी गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के पांचाल घाट पर स्थित नारायण आश्रम में बीजेपी नेताओ की बैठक बुलाई गयी| जिसमे 14-24 अप्रैल तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत चले कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी| जिसमे जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की जिले की कुल 603 ग्राम पंचायतो में से 470 में कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के नेता जा चुके है| जबकि अभी तक 107 ग्राम पंचायते बची हुई है| जिसमे अभियान को हवा देनी है|

उन्होंने सभी मंडलो में बैठके करने के भी निर्देश दिये और कहा की 2017 का चुनाव बीजेपी ही जीतेगी और सूबे में बीजेपी की सरकार बनेगी| इस दौरान पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, जिलामहामंत्री विमल कटियार, शमसाबाद चेयरमैंन विजय गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी, वीरेंद्र कठेरिया, अभय सिंह, नागेन्द्र राठौर ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]