ब्रेकिंग: बकरी चराने गये किशोर की तालाब में डूबने से मौत

0
122

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) अपने दोस्तों के साथ बकरी चराने गये किशोर की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम अजीजलपुर निवासी 15 वर्षीय कामरान पुत्र नसीम शनिवार को अपने दोस्तों के साथ बकरी चराने के लिये गाँव के ही निकट मजरा भोगापुर में स्थित तालाब के निकट बकरी चराने गया था| उसी समय वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिये गहरे पानी में उतर गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| उसके दोस्तों ने सूचना भागकर उसके परिजनों को दी| परिजन मौके पर पंहुचे| ग्रामीणों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला|बेटे की मौत के गम में उसकी माँ कासिदा बेगम व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजन शव लेकर घर चले गये प्रभारी निरीक्षक संजीव राठौर ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]