बंद हो चार बीवी व 40 बच्चों पैदा करने की परंपरा : साक्षी महाराज

0
111

sakshi-maharaj_09_12_2014उन्नाव: सांसद तथा भाजपा के फायर ब्रांड नेता सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज देश में हरेक के लिए समान कानून के पक्षधर है। उन्नाव में इसके लिए उन्होंने एक ऐसा उदाहरण दिया जिससे अल्पसंख्यक समाज आग बबूला हो उठेगा।

[adrotate banner="3"]

उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार परिवार नियोजन कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसके दायरे में सभी को बांधने का कानून बनाना चाहिए। हम चार बच्चे पैदा करने की बात करते हैं तो बवाल खड़ा हो जाता है। अब तो चार बीवी तथा चालीस बच्चे पैदा की परंपरा बंद करने को भी इसे कानून के दायरे में लाना चाहिए। भारत में परिवार नियोजन के मामले में भी एक विधान लागू होना चाहिए।

इसके लिए सरकारों को संविधान में संशोधन करना होगा। उत्तर प्रदेश में चल रहे आरक्षण के बवाल पर उन्होंने कहा कि आरक्षण के कानून में भी संशोधन होना चाहिए। उन्होंने चतुराई के साथ उदाहरण देते हुए कहा कि साक्षी और राम विलास पासवान जैसे लोगों को आरक्षण की जरुरत मेरी समझ में नहीं है।

[adrotate banner="2"]