फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात चोर बंद पड़े घर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और नकदी जेबरात साफ कर दिये| सुबह जब गृह स्वामी घर आये तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई| मौके पर पंहुची पुलिस नें दो युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर नगला भिस्ती निवासी मुफीद पुत्र लतीफ़ का परिवार दिल्ली गया हुआ था| घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका था| बीती रात चोर ताला तोड़कर घर भीतर दाखिल हुए और घर में रखे 1.30 लाख रूपये की नकदी व जेबरात साफ कर दिये| सुबह 5:30 बजे मुफीद का पुत्र रिजवान अन्य स्वजनों के साथ घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था| भीतर जाकर देखा तो नकदी व जेवरात गायब थे| मामले की सूचना रिजवान नें थाना पुलिस को दी| सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| 


बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेबरात साफ



