बंद कमरे में लिया बीजेपी मंडल अध्यक्षो के दावेदारों के नामो का पैनल

0
173

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी में वर्तमान में जिलाध्यक्ष बनने की कबायत तेज है| जिसके चलते जिला चुनाव अधिकारी रजनीकान्त व सहायक चुनाव अधिकारी ने बंद कमरे में मंडल चुनाव अधिकारयो के वयान लिये| सभी से तीन-तीन नामो का पैनल भी लिया गया है|

[adrotate banner="3"]

शहर के आवास विकास स्थित एक होटल में आयोजित हुई बैठक में दोनों चुनाव अधिकारियो ने मंडल चुनाव अधिकारी को एक एक कमरे में बुलाया गया इसके बाद सभी से मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों के विषय में भी चर्चा की गयी| इसके साथ ही साथ पार्टी सूत्रों की माने तो सभी मंडल चुनाव अधिकारियो से जिलाध्यक्ष के दावेदारों के तीन-तीन नामो का पैनल लिया गया है|

इसके बाद पार्टी कोर कमेटी के पदाधिकारियों को भी एक-एक कर कमरे में बुलाकर उनसे भी दावेदारों के विषय में राय ली गयी| फ़िलहाल अभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा नही हो पायी है|

[adrotate banner="2"]