कमरे में बैठकर निपट गयी पालिका के काले कारनामों की जाँच!

0
124

फर्रुखाबाद:नगर पालिका के काले कारनामों की जाँच करने आयी जाँच टीम बंद कमरे में ही बैठकर जाँच निपटाकर चली गयी| वही जाँच टीम ने किसी भी बात का जबाब देने से इंकार कर दिया|
पालिका द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के काले कारनामों पर शासन से संज्ञान लिया| जिसके बाद अपर आयुक्त के यंहा से पांच सदस्यीय जाँच टीम नगर पालिका पंहुची| पालिका जाने से पूर्व टीम ने बढ़पुर एक होटल में डेरा डाला| जंहा पालिका के कर्मी पंहुच गये| तकरीबन चार घंटे तक जाँच टीम होटल ही में पालिका कर्मियों और अधिकारियों के साथ रही|
इसके बाद दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक होटल में पालिका कर्मियों से गुफ्तगू करने के बाद चार बजे पांच सदस्यीय टीम जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय पंहुची| जंहा उन्होंने एकांत में जाँच की| लेंकिन जाँच टीम किसी निष्कर्ष पर नही पंहुची| उन्होंने मीडिया से बात करने से भी इंकार कर दिया| सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज,सभासद अतुल शंकर दुबे आदि रहे|
टीम के साथ आये अपर कमिश्नर कानपुर जोंन अधर किशन मिश्रा ने बताया की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]