बंदेमातरम् यात्रा को लेकर बनायी रणनीति

0
145

फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय हिंदू महासभा के द्वारा वंदे मातरम यात्रा निकाले जाने पर रणनीति बनाई गई|
नगर के स्वराज कुटीर लाल दरवाजा में हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक की| प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी| इसके साथ ही साथ विशाल दुबे को जिला प्रभारी, सौरभ को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष, गौरव मिश्रा महामंत्री, रवि शुक्ला कोषाध्यक्ष, अरविंद सिंह नगर सह मंत्री, नरेंद्र कुमार मिश्रा जिला प्रवक्ता, मोनू बाथम विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री, ओम दास द्विवेदी संरक्षक गढ़िया टीम को मनोनीत किया गया| इस दौरान कानपुर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री सुदेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]