फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने आये प्रदेश सरकार में मंत्री प्रो० एसपी सिंह बघेल ने कहा की देश राष्ट्रवाद पर चुनाव कर रहा है| इस लिए केंद्र की सत्ता बंदरों के हाथों में मत दें|
कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि यह चुनाव देश को बचाने का चुनाव है| मोदी सरकार में 40 सैनिक शहीद हुए जिसका बदला 400 आतंकियों को मौत की नींद सुला कर लिया गया| कांग्रेस की सरकार में यह नही हुआ| उन्होंने कहा की मोदी है तो मुमकिन है|
सपा-बसपा के गठबंधन के विषय में कहा की जेल जाने के भय से गठबंधन किया गया है| साथ ही कहा की भाजपा की चुनाव की फसल बहुत अच्छी है| उसकी देखभाल बूथ पर नजर रखकर करें|कही सपा की साइकिल व बसपा का हाथी इसमे ना घुस जाये और फसल खराब करे|
प्रदेश सरकार के मंत्री प्रो० एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश के लोग ध्यान रखे की कही उस्तरा बंदरो के हाथ में ना चला जाये| जिससे वह सभी की लहुलुहान कर दें| सपा की अखिलेश सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही थी| जनपद एटा के अलीगंज में थोक में अपहरण का कारोबार होता था| लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद से अब सभी सुरक्षित है|
उन्होंने कहा कि विधायक की सजा सांसद को मत देना और सांसद की सजा मोदी को मत देना| मुकेश मोदी की पूंछ पकड़कर चुनाव की बैतरणी पार कर रहे है| कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो चेहरे से,कपड़ो से अपने देश का ना लगे उसे वोट देनें का क्या मतलब|प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह,प्रत्याशी मुकेश राजपूत,पूर्व विधायक कुलदीप गंगबार,मुनीश मिश्रा,शिबांग रस्तोगी,संतोष गुप्ता आदि रहे| संचालन विमल कटियार ने किया|
बंदरो के हाथ में उस्तरा ना दे देश :बघेल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


