बंदरों के हमले से घायल किसान की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जनपद में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी बंदरों को पकड़ने के लिए कोई भी ठोस कदम नही उठाये गये हैं| जिसके परिणाम स्वरूप आये दिन बंदरों के हमले हो रहें है| ताजे मामले में किसान को बंदरों नें हमला करनें के गंभीर रूप से घायल कर दिया| किसान की उपचार के दौरान मौत हो गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर शिवाजीनगर निवासी 45 वर्षीय नन्हे लाल वर्मा की बीते 17 जनवरी को बन्दर पेंट लेकर छत पर चले गये थे | जब नन्हे लाल को जानकारी हुई तो वह पेट लेनें के लिए छत पर गये तो लगभग दर्जन बंदरों नन्हे पर हमला बोल दिया| जिससे नन्हे बुरी तरह घायल हो गये | परिजन लखनऊके एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे | लेकिन बीती रात रिफर किये जानें पर परिजन पीजीआई लेकर जा रहे थे लेकिन मार्ग में ही नन्हे की मौत हो गयी| परिजन बीती रात शव लेकर घर आ गये| मृतक की पत्नी नेमा देवी का का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक अमित गुप्ता नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|