फेसबुक बनी जी का जंजाल: अश्लील फोटो व एसएमएस से परेशान युवती पहुंची थाने

0
97

FARRUKHABAD : आज कल फेसबुक युवक व युवतियों के ही नहीं जवान व बूढ़ों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। फेसबुक पर राजनीति, सामाजिक, व राष्ट्रीय स्तर तक की हर घटना का अपडेट बस एक क्लिक में और फिर पूरे दिन उस पर कमेंट का सिलसिला यह लोगों की दिनचर्या सी बन गयी है। फेसबुक जब तक न देख लें तब तक मानो खाना पीना हजम नहीं हो। लेकिन इसी फेसबुक पर फतेहगढ़ निवासी एक युवती को उस समय जी का जंजाल बन गया जब युवती के बाल पर एक युवक अश्लील फोटो के अलावा अश्लील मैसेज भी पोस्ट करने लगा। युवती ने अपने पिता के साथ पहुंचकर फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="3"]

images[bannergarden id=”8″]

शनिवार को युवती लक्ष्मी यादव द्वारा फतेहगढ़ कोतवाल को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके फेसबुक आईडी पर 9716543889 मोबाइल नम्बर से अश्लील फोटो व मैसेज अपलोड किये जा रहे हैं। जब इस नम्बर पर उसने फोन करके अश्लील फोटो पोस्ट करने को मना किया तो उसे धमकी दी गयी कि उसे बर्बाद कर देंगे। कहीं का नहीं छोड़ेंगे। अभी कुछ नहीं हुआ है।
[bannergarden id=”11″]
फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर छानवीन की जा रही है। युवती द्वारा बताये गये मोबाइल नम्बर को भी सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जल्द ही धमकी देने वाले युवक की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]