फूलपुर व गोरखपुर हार से नही रुकेगा बीजेपी का विजय रथ:महेन्द्र नाथ

0
140

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने फूलपुर व गोरखपुर की हार से बाद हतास हुये कार्यकर्ताओं को आक्सीजन देने का प्रयास किया| उन्होंने कहा की उपचुनाव में बीजेपी की हार से उनका विजय रथ नही रुका है| विजय रथ चलता रहेगा| आगामी लोकसभा चुनाव में पुन: बीजेपी सत्ता पर काबिज होगी|
शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के पूर्व फतेहगढ़ के निरिक्षण भवन में उन्होंने बताया की उनका प्रदेश के जिलों का दौरा चल रहा है| जिससे जनपद आगमन पूर्व निर्धारित था| उन्होंने कहा की यूपी में मैं विधार्थी जीवन से काम कर रहा हूँ| लेकिन फर्रुखाबाद जनपद ही बचा था जंहा वह 1980 से नही आये थे| उन्होंने बीते दिन फूलपुर व गोरखपुर के जो चुनाव परिणाम आये उससे बीजेपी के विजय रथ पर कोई फर्क नही पड़ेगा|
बीजेपी पीएम मोदी के नेतृत्व में आगामी लोक सभा चुनाव लड़ेगी और पुन: जनता उन्हें पीएम की कुर्सी पर आसीन करेगी| क्योंकि मोदी का कोई विकल्प नही है| उन्होंने कहा की फूलपुर व गोरखपुर में कोई गुटबाजी नही थी सभी टिकट आपसी राय से ही दिये गये थे| उन्होंने बढपुर के एक होटल में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को सम्बोधित भी किया| जिसमे जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, जिला महामंत्री विमल कटियार, मिथलेश अग्रवाल,डॉ० रजनी सरीन,रामवीर शुक्ला, भास्कर दत्त द्विवेदी,पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता,राघव दत्त मिश्रा,दिलीप भारद्वाज आदि रहे| संचालन रुपेश गुप्ता ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]