फुफेरे भाई के घर फांसी पर लटका मिला युवक का शव

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बुधवार को युवक का शव उसके फुफेरे भाई के घर पर फांसी पर झूलता मिला| युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की|
जनपद कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के हथौड़ा खेड़ा निवासी 22 वर्षीय विष्णु सोलंकी फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ निवासी फुफेरे भाई अनूप सिंह चौहान के घर अपनी पत्नी दीपा देवी के साथ रह रहा था| बीते मंगलवार की देर रात विष्णु का शव उसकी पत्नी दीपा ने कमरें में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा | जिससे कोहराम मच गया| विष्णु का बीते एक साल पूर्व जनपद औरैया के ओछा निवासी दीपा से हुआ है| पुलिस ने मौके पर आकर तहकीकात की|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]