फीस न जमा करने पर प्रधानाध्यापक पुत्र ने छात्र को पीटा

0
107

deepakफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना स्थित भारत इंटरनेशनल ज्ञानोदय स्कूल के एक छात्र को महज इस बजह से प्रधानाध्यापक पुत्र ने जमकर पीट दिया कि उसके परिजन बीते दो माह से फीस जमा नहीं कर पा रहे थे।

[adrotate banner="3"]

पीड़ित छात्र अर्जुन पुत्र बसंत निवासी  साहबगंज चौराहा ने बताया कि उसका पुत्र भारत इंटरनेशनल ज्ञानोदय स्कूल खतराना में कक्षा चार का विद्यार्थी है। बीते दो माह की स्कूल फीस बसंत दो महीने से जमा नहीं कर पा रहा था। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक पुत्र दीपक चतुर्वेदी कई बार तगादा कर चुके थे। तगादा करना भी ठीक था। क्योंकि बच्चा स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। लेकिन हद तो तब पार हो गयी जब प्रधानाध्यापक पुत्र दीपक चतुर्वेदी ने मंगलवार को छात्र अर्जुन से फीस लेकर आने की बात पूछी। जिस पर अर्जुन ने फीस न लाने की बात कही। जिस पर गुस्साये प्रधानाध्यापक पुत्र दीपक ने अर्जुन को जमकर पीट दिया। जानकारी होने पर अर्जुन के पिता बसंत ने शहर कोतवाली में मामले के सम्बंध में तहरीर दी।

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]