फिल्‍मी स्‍टाइल में कान फिल्म समारोह से 5।48 करोड़ के गहने चोरी

0
126

दिल्‍ली: कान फ़िल्म समारोह में चमकने से पहले ही 5।48 करोड़ रुपए के गहने चोरी हो गए हैं। फ्रांसीसी पुलिस के अनुसार कान कस्बे में एक होटल से ये गहने चोरी हुए हैं।

[adrotate banner="3"]

5April2010jwelareeयह गहने कान फ़िल्म समारोह में शामिल हो रही शख्सियतों को इस्तेमाल के लिए उधार दिए जाने थे। यह गहने नोवोटेल होटल में मशहूर स्विस जवाहरात कंपनी चोपार्ड के कर्मचारी की तिजोरी से चोरी किए गए। यह चोरी उसी दिन हुई जिस दिन समारोह में ब्लिंग रिंग नाम की फ़िल्म प्रदर्शित की गई थी। सोफ़िया कोपोलो द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में एक हाइस्कूल का एक छात्र महत्वपूर्ण लोगों के घरों में कपड़े, जूते और थैले चोरी करता है। वह चोरी के लिए वही दिन चुनता है जिस दिन ये लोग किसी बड़े समारोह में शामिल हो रहे होते हैं।

[adrotate banner="2"]