फिरोजाबाद से अपह्रत युवक नवाबगंज में गन्ने के खेत में मिला

0
132

नवाबगंज(फर्रुखाबाद): फिरोजाबाद से अपह्रत कर लाये गये युवक को आज रविवार को नवाबगंज के नगला दमूं में एक गन्ने के खेत से ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। अपरहण करने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय धर्मपाल पुत्र सोने लाल निवासी सहायपुर, जसराना, फिरोजाबाद विगत 23 अगस्त से घर से गायब था। नौकरी दिलाने के बहाने से उसे कुछ युवक घर से बुला कर लाये थे। धर्मपाल ने बतया कि जैसे ही शमसाबाद आया वैसे ही उसके साथ आये लोगों ने उसकी आँखों में पट्टी बांध दी। स्टेशन पर ही तीन युवक और मिल गए। उसके बाद उसे एक गन्ने के खेत में बेल्टों से बाँध कर डाल दिया गया। अपह्रत युवक किसी तरह खिसककर खेत की मेढ़ पर आया। नगला दमू के पास उसे बेल्टों से बंधा पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले आई।  धर्मपाल के पिता उसे लेने के लिए नवाबगंज पहुँच गए हैं।

[adrotate banner="2"]