फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खेत की रखवाली कर रहे युवक की बीती रात हत्या कर दी गयी थी| जिसका पोस्टमार्टम कराया गया| पोस्टमार्टम में साफ हुआ की किसी वजनदार चीज से सिर पर हमला करके उसे मौत के घाट उतारा गया|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम थाना नवाबगंज के मोहम्मदाबाद नवाबगंज मार्ग स्थित ग्राम जसमापुर में निवासी 30 वर्षीय सत्यराम पुत्र लज्जाराम अपने मक्के की फसल की रखवाली करनें गया था जहाँ उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|
पोस्टमार्टम डॉ० अमित कुमार नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शव के सिर, चेहरा और गर्दन पर लगभग आधा दर्जन चोटों के निशान मिले| जिससे यह कायस लगाया जा रहा है कि हत्या से पूर्व मारपीट भी हुई है| पोस्टमार्टम में यह भी पता चला कि किसी वजनदार सरिया, पाइप या डंडे से हमला किया गया| सिर पर गंभीर चोट आने से मौत होना बताया गया है|
फालोअप: सिर में गम्भीर चोट से सत्यराम को उतारा गया मौत के घाट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


