फर्रुखाबाद:सिर पर सरिया से हमला कर चौकीदार को मौत के घाट उतारा गया था| पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच तेज कर दी है|

मंगलवार रात थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढिया निवासी 55 वर्षीय नत्थू सिंह सक्सेना पुत्र दुल्ला की हत्या कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गुगौरा में प०दीनदयाल उपाध्यय योजना के तहत बनाये जा रहे बिजली घर में कर दी गयी थी| जिसके बाद पुलिस ने ठेकेदार के सुपरवाइजर अभिषेक मिश्रा निवासी नया कोटा पार्चा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया| वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|
पोस्टमार्टम डॉ० जितेन्द्र अवस्थी ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के सिर पर सरिया की चोटों के तीन गम्भीर निशान मिले| जिससे नत्थू की मौत हुई| उसकी गर्दन पर भी एक चोट थी| प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है| घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया है|
फालोअप:सिर पर सरिया लगने से हुई नत्थू सिंह की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


