फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रहस्यमय तरीके से गायब हुए व्यापारी रितेश पाल ने परिजनों से फोन पर सम्पर्क किया है| जिससे परिजनों के साथ ही साथ पुलिस के भी जान में जान आयी है| पुलिस की कई टीमें उस तक पंहुचने में लगी हैं |
थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल 15 जुलाई से रहस्यमय तरीके से लापता हैं| पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं| पुलिस की टीमों ने आस-आस के कई जनपदों में सम्बन्धित जगहों पर दबिश दी| लेकिन सफलता हाथ नही लगी| पुलिस नें लापता व्यापारी के कई साथियों को भी उठाया लेकिन अहम सुराग रितेश का नही मिला| जिसके बाद बीते दिन लापता व्यापारी रितेश नें अपनी बहन से फोन पर सम्पर्क किया | उसने परिजनों से बात की| रितेश नें बताया कि वह हरिद्वार में है वह बाबा बनने के बाद लौट आयेगा| रितेश के सकुशल होनें की खबर से परिजनों नें राहत की सांस ली| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा नें जेएनआई न्यूज को बताया कि रितेश नें अपने परिजनों से सम्पर्क किया है| पुलिस की कई टीमें उसको घर लानें के प्रयास में लगी हैं|
फालोअप: लापता व्यापारी रितेश पाल ने परिजनों से किया सम्पर्क



